• About
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
Pahadvasi
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Pahad Vasi
No Result
View All Result
Home रुद्रप्रयाग

तरवाड़ी में पांडव नृत्य हुआ शुरू,28 नवम्बर को प्रसाद वितरण के साथ होगा समापन

by पहाड़वासी
November 11, 2022
in रुद्रप्रयाग, सामाजिक
Reading Time: 3 mins read
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत दरमोला के राजस्व ग्राम तरवाड़ी में चल रहे पांडव नृत्य में पांडवों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य शुरू किया। शुक्रवार को पांडव नृत्य में बाणों का कौथिग आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भगवान बद्रीविशाल एवं शंकरनाथ देवता के साथ ही पांडवों का आशीर्वाद लिया। आगामी 28 नवम्बर को प्रसाद वितरण के साथ पांडव नृत्य का विधिवत समापन किया जाएगा।

बता दें गत 4 नवम्बर एकादशी पर्व पर अलकनंदा-मंदाकिनी संगम स्थल गंगा स्नान के साथ भरदार क्षेत्र के तरवाड़ी गांव में पांडव नृत्य का आयोजन शुरु हुआ था। शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने भगवान बद्री विशाल एवं अन्य देवताओं को पूरी प्रसाद एवं खीर का भोग लगाया। पुजारी कीर्ति प्रसाद डिमरी ने पांडव के अस्त्र-शस्त्रों के साथ देव निशानों की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की। जिसके बाद पांडव पश्वों ने नृत्य करने वाले स्थान पांडव चौक के चारों कोने की पूजा-अर्चना की। तथा ढोल सागर की ताल पर देवता अवतरित हुए। पुजारी ने पांडवों को अस्त्र-शस्त्र देने के बाद ही पांडवों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर नृत्य शुरू किया। जो भक्तों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। पांडव नृत्य देखने के लिए दरमोला, तरवाडी, स्वीली, सेम, डुंग्री, जवाड़ी, मेदनपुर, रौठिया समेत कई दूर-दराज क्षेत्रों से ग्रामीण पहुंच रहे हैं। पांडव नृत्य में बाणों के कौथिग का नृत्य दो घंटे तक चलता रहा। अंत में बद्रीविशाल को लगाए गए भोग को भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इससे पूर्व भक्तों ने भगवान बद्रीनाथ एवं शंकरनाथ देवता को भेंट लगाकर आशीर्वाद भी लिया और भक्तों ने अपने परिवार की खुशहाली की कामना भी की।

पांडव नृत्य समिति तरवाड़ी के अध्यक्ष भोपाल सिंह पंवार एवं करण रावत ने बताया कि 26 नवम्बर को नौगरी का कौथिग, 27 नवम्बर को गेंडे का कौथिग व सिरोता एवं 28 नवम्बर को नारायण के फल वितरण के साथ पांडव नृत्य का विधिवत समापन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पांडव नृत्य में पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर पुजारी कीर्ति प्रसाद डिमरी, जसपाल सिंह पंवार, नत्था सिंह पंवार, किशन रावत, नरेन्द्र पंवार, राकेश पंवार, शूरवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, कृपाल सिंह, वीर सिंह, दिनेश सिंह, केवल सिंह, सोबत सिंह समेत बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

Previous Post

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय मन्दाकिनी शरदोत्सव का हुआ समापन

Next Post

कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को आबकारी विभाग की टीम ने धरा

पहाड़वासी

पहाड़वासी

Related Posts

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 9, 2026
जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद
उत्तराखंड

जवाड़ी बाईपास के पास नदी में मिला शव, SDRF ने किया बरामद

June 5, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा 2026: 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

June 4, 2026
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!
उत्तराखंड

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, मोडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर व काली फिल्म पर सख्त कार्यवाही!!

June 3, 2026
Next Post
कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को आबकारी विभाग की टीम ने धरा

कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को आबकारी विभाग की टीम ने धरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Categories

  • Uncategorized (9)
  • अन्य (12)
  • अपराध (199)
  • उत्तराखंड (4,056)
  • कुमाऊं (98)
  • खेल (46)
  • गढ़वाल (293)
  • दुर्घटना (219)
  • देश-विदेश (113)
  • धार्मिक (113)
  • पर्यटन (228)
  • यूथ (78)
  • राजनीति (100)
  • रुद्रप्रयाग (858)
  • शिक्षा (107)
  • सामाजिक (222)
  • स्वास्थ्य (82)

Recent.

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

मसूरी रोड़ झड़ीपानी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

June 10, 2026
केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

केदारनाथ धाम में खुद को IRCTC एजेंट बताया, यात्रियों को वीआईपी दर्शन का झांसा देकर कर रहा था धोखाधड़ी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 9, 2026
टिहरी:  रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील

टिहरी: रूह कंपा देने वाला हत्याकांड, बेरहमी से युवक की पीट पीटकर हत्या,पाँव में ठोकी कील

June 9, 2026

A Local pahad news and cultural network of Uttarakhand

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य

© 2026 Pahadvasi. All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

You cannot copy content of this page